नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज यानी शनिवार, 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम के ऐलान में काफी सारे सरप्राइजेस है। शुभमन गिल की अचानक जिस तरह टीम में एंट्री हुई थी और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था, वैसे ही उन्हें अब अचानक टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। इसके अलावा रिंकू सिंह का टीम में चयन और अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाने का फैसला भी हैरान कर देने वाला है। सबसे हैरानी की बात ईशान किशन का चयन है। ईशान काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल की फॉर्म दिखाई है। यह भी पढ़ें- 2025 में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज, वरुण चक्रवर्ती बने नंबर-1 मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से...