शुभमन को नंबर-1 होने के बावजूद नुकसान, रोहित ने झेला घाटा; गुरनूर ने ODI रैंकिंग में लगाई अक्षर से बड़ी छलांग
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और 'हिटमैन' रोहित शर्मा की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन दोनों को रेटिंग अंकों का नुकसान झेलना पड़ा। गिल के 19 अंक घट गए हैं लेकिन वह नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उनके खाते में फिलहाल 822 अंक हैं। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 37 रन बनाए जबकि अगले मैच में शून्य पर लौटे। तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। रोहित 754 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्हें 16 अकों का घाटा हुआ है। रोहित पहले मैच में जीरो पर आउट हुए थे जबकि दूसरे वनडे में 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 28 और 55 रनों की पारी खेली।टॉप 10 बल्लेबाजों में चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.