दरभंगा, मई 25 -- दरभंगा। शहर के शिवाजीनगर में रविवार को लोगों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गयी। इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य उदय कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अंशु पाठक (टिंकू पाठक) द्वारा किए गए इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर धरमवीर सहनी, जितेंद्र कुमार, ज्वाला चौधरी, शिबू सहनी, विजय सहनी, अमित चौबे एवं दीपू पाठक, सोहन चौबे आदि थे। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी परिषद ने राहगीरों को उपलब्ध कराया शीतल पेय यह भी पढ़ें- बाबा नायकधाम गंजोबाड़ी में लगी वॉटर चिलर मशीन यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने स्थापित कराया प्याऊ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...