शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे चूरखाड़ के ग्रामीण
लातेहार, जून 1 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की गढ़बुढ़नी पंचायत के चुटिया टोला के चुरखाड़ गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। 48 घंटे पूर्व हुई तेज बारिश के बाद नदी का गंदा पानी ग्रामीणों के एकमात्र जलस्रोत चुआड़ी में भर जाने से पूरे टोले के सामने शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने अपनी परेशानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्थापित जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं। ऐसी स्थिति में नदी किनारे स्वयं निर्मित चुआड़ी ही ग्रामीणों के लिए पीने और घरेलू उपयोग का प्रमुख स्रोत था। इसी पानी से परिवारों का दैनिक जीवन संचालित होता था। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी में आए उफान के कारण कीचड़, कचरा और गंदगी से युक्त पानी चुआड़ी में प्रवेश कर गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.