एटा, जनवरी 31 -- 31 जनवरी को जनपद एटा की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष बूथ दिवस का आयोजन हुआ। मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों ने आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची का वाचन मतदाताओं के समक्ष किया। शनिवार को अलीगढ़ मंडल अपर आयुक्त अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने मारहरा विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुन्ना के बूथ संख्या 196, जनता इंटर कॉलेज पिलूआ के बूथ संख्या 199, 200, 201 एवं एटा सदर विधानसभा के बूथ संख्या 278 आसपुर का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों, बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अपर आयुक्त ने फॉर्म 6, 7 एवं 8 के प्राप्त आवेदनों की प्रगति की भी जानकारी ली गई। एडीएम प्रशासन ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जनपद की...