गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण पड़ रही गर्मी में शहर को सुचारु पानी मिले, इसे लेकर मंगलवार को गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा व उपमहापौर सुमित कुमार ने खंडोली और चैताडीह जलापूर्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने निगम पदधारकों को हिदायत दी कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। लिहाजा शहर को हर कीमत पर शुद्ध पानी मुहैया कराएं। इसमें किसी प्रकार का समझौता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने दोनों केन्द्रों का निरीक्षण किया और जलापूर्ति में हो रही परेशानियां सुनी। शहर को मिल रहे फिल्टरयुक्त और शुद्ध पानी को देखा। बताया कि शहर के घरों तक हर कीमत में शुद्ध पानी पहुंचाएं। इसके पूर्व उन्होंने गर्मी में पानी संकट पनपने के संदर्भ में जानकारी ली। इस पर कर्मियों ने कहा कि खंडोली डैम में पर्याप्त पानी है। चैताडीह चा...