शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने पर जोर
रांची, जून 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आगामी मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना है। शिविर में बीडीओ जयपाल सोय, बीपीओ पंकज तिर्की, बीपीओ कमला एक्का और राजकुमार लोहरा ने प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पलायन के कारण मतदाता सूची में नामों की पुनरावृत्ति की संभावना रहती है। ऐसे मामलों को घर-घर सत्यापन के माध्यम से दुरुस्त करना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान संवैधानिक प्रावधानों, मतदाता बनने की पात्रता, नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा निवास स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.