अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना-चौकियों का घेराव किया। पुलिस प्रशासन और सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को लिखित तहरीर सौंपते हुए साफ कहा कि देश के सर्वोच्च दलित नेता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद कुछ संगठनों की ओर से किया गया शुद्धीकरण यज्ञ सीधे तौर पर भारतीय संविधान और अनुसूचित जाति-...