रायबरेली, दिसम्बर 28 -- रायबरेली। खस्ताहाल सलोन बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्व पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को पानी पीने के लिए बाहर खुली दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। वहीं शौचालय की व्यवस्था ना होने पर यात्री इधर-उधर भटकते रहते है। वहीं बाउंड्रीवॉल ना होने के कारण आवारा मवेशियों का भी जमवाड़ा लगा रहता है। रात के समय से उक्त बस स्टेशन की हालत तो बेहद खराब हो जाती है। अंधेरे के चलते रात के समय यहां पर यात्री आने से भी कतराते है। सलोन बस स्टेशन का जीर्णोद्वार कराए जाने के लिए शासन स्तर से अनुमति मिल गई। इसके लिए लखनऊ की आवास विकास परिषद कार्यदायी संस्था नामित हो गई। उक्त कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक जीर्णोद्वार नहीं शुरू कराया गया। इसके लिए निगम मुख्यालय के अधिकारियों को सूचित किया गया जा चुका है। दिने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.