बिजनौर, मार्च 6 -- बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में टीचर्स कॉलोनी इंदिरा पार्क के बराबर मे होली का त्योहार पारम्परिक हर्षोल्लास से मनाया गया। होली पर संस्थान की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकमानाएं दी गई। सविता अग्रवाल के नेतृत्व में खूब होली खेली गई और अबीर गुलाल उड़ा। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा होली के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता हुई। संस्थापिका सविता अग्रवाल ने बताया कि होली सनातन धर्म में बहुत बड़ा उत्सव माना जाता है। इस अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में शुचि राघव प्रथम, शुचि गुप्ता ने द्वितीय स्थान एवं चारू गुप्ता और शालिनी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौ वर्षीय रुद्र अग्रवाल ने 7 वैदिक मंत्र सुनाकर अपनी श्रेणी में प्रथम पुर...