सहारनपुर, अप्रैल 3 -- शासन के आदेशानुसार शुगर मिल सरसावा के प्रधान प्रबंधक रामकेश धमा का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर पीसीएस अधिकारी मनी अरोड़ा ने प्रधान प्रबंधक का पदभार संभाल लिया है। गुरुवार दोपहर चीनी मिल के उपसभापति प्रमोद चौहान ने बोर्ड के सदस्यों के साथ नवागंतुक प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा का फूलों की बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। बताया गया कि पूर्व प्रधान प्रबंधक रामकेश धमा का तबादला गजरौला चीनी मिल में किया गया है।इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा ने कहा कि वह मिल के सुचारू संचालन, किसानों के हितों की रक्षा और समय पर गन्ना भुगतान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से मिल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी...