रुडकी, मार्च 13 -- लक्सर। शुगर मिल लक्सर ने शुक्रवार को पेराई सत्र की बंदी के लिए दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से शुगर मिल में गन्ने की कमी हो रही थी। इसके अलावा मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्र को भी तोल फ्री(मुफ्त) कर दिए गए थे। चीनी मिल पेराई सत्र बंदी को लेकर तीन नोटिस जारी करती है। तीसरे नोटिस में मिल द्वारा नोटिस जारी करने के बाद मिल बंद कर दी जाती है। विंगत 8 मार्च को लक्सर शुगर मिल ने अपनी पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस जारी कर पेराई सत्र समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। अब दूसरा नोटिस शुक्रवार को जारी किया। मिल के अतिरिक्त प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से शुगर मिल में गन्ने की कमी बन रही थी। शुगर मिल का पेराई के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से फैक्ट्री को भारी नुकसान हो रहा...