मुजफ्फर नगर, जून 6 -- खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों की गन्ना फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों के नियंत्रण हेतु जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान में डॉ. अशोक कुमार, डॉ एस के पाण्डेय, कुलदीप राठी गन्ना विभाग की टीम के साथ उपस्थित रहे। इस अभियान मे शुगर मिल द्वारा अधिक गन्ना पैदावार में सहयोग के लिए अनुदानित दर पर कीटनाशक, फफूंदीनाशक, उर्वरक, लघु कृषि यंत्र की उपलब्धता की जानकारी दी। किसानों को वर्तमान समय में गन्ना फसल के प्रमुख कीटों व रोगों जैसे टॉप बोरर, जड़ बेधक, तना बेधक, माईट, लाल सड़न, स्मट व पोक्का बोइंग आदि की पहचान एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक सलाह दी जा रही है वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को चोटी बेधक कीट के यांत्रिक नियंत्रण के लिए सलाह दी। यह भी पढ़ें- गन्ने की फसल में मिला सफेद मक्खी और लाल...