मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- त्रिवेणी शुगर मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने बताया कि किसानों से खरीदे गए गन्ने का छह मार्च तक का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है। गत 28 फरवरी से छह मार्च तक करीब 35.81 करोड़ रुपये का था। बताया कि मिल ने अभी तक किसानों का 658.96 करोड़ का भुगतान किया है। उन्होंने किसानों से शुगर मिल में साफ सुथरा व ताजा गन्ना लाने की अपील की है। उन्होने बंसतकालीन में 15023 प्रजाति,16202 और 0118 प्रजाति गन्ने की बुआई करने को कहा है। बताया कि किसान 0238 गन्ने की बुआई न करे,इससे किसानों का नुकसान हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...