शामली, जून 20 -- चौसाना। ऊन-चौसाना मार्ग पर भोगीमाजरा गांव के निकट शुक्रवार सुबह भूसे से भरी एक ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रॉली से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि ट्रॉली में भरा भूसा एथेनॉल प्लांट के लिए ले जाया जा रहा था। आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन रोक दिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाडी मौके पर पहुॅची और दमकलकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग का गोला बनी भूसे से भरी टैक्टर ट्राली को देखकर हर कोई सनन रह गया। ऊन मार्ग पर भूसे से भरी टैक्टर-ट्रॉली मे लगी आग की सूचना पर चौसाना चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटो की भयावह स्थिति को देखकर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस ...