मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- खाईखेडी शुगर मिल में सहायक नियन्त्रक, सहारनपुर पंचशील बौद्ध द्वारा नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, लखनऊ की ओर से उपलब्ध करायी गयी। मोबाईल टेस्टिंग वेन के द्वारा खाईखेडी चीनी मिलगेट के समस्त तौल कांटों की शुद्धता की जांच की गयी। जांच के दौरान विधिक माप विज्ञान एवं गन्ना विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही, साथ ही विधिक माप अधिकारी, मुजफ्फरनगर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, खाईखेडी भी उपस्थित रहे। जाँच के दौरान समस्त तौल कांटे शुद्ध पाये। वहीं मौके पर उपलब्ध किसान भी सन्तुष्ट नजर आए। इस दौरान चीनी मिल यार्ड में किसानों के हेतु उपलब्ध समस्त व्यवस्थाएं भी सामान्य पायी गयी। इस मौके पर संजीव कुमार, महाप्रबन्धक (गन्ना), पवन कुमार जैनर,अरूण कुमार, उपमहाप्रबन्धक (गन्ना), प्रदीप कुमार त्यागी के अलावा क्षेत्र के किस भी मौजूद रहे। ...