मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- बजाज शुगर मिल भैसाना के उप प्रबन्धक (गन्ना) से लोन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। शुगर मिल अधिकारी सतीश चंद्र ओझा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर रायल फाईसेन्स प्रा.लि. 455/5 कलावर सूरजनगर जयपुर राजस्थान के मोबाईल नम्बर से माह अगस्त 2025 में एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम आशीष गुप्ता और कम्पनी का मैनेजर बताते हुए कहा कि हमारी कम्पनी आरबीआई में पंजीकृत है और लोन देने के लिये अधिकृत है। अगर अपको लोन की आवश्यकता है, तो आप लोन ले सकते हैं। मेरे हां बोलने के बाद आशीष गुप्ता व विशाल नेहरा ने मिलकर विभिन्न चार्जों के नाम पर लाखों रूपये की ठगी कर ली और लोन भी नहीं दिया। मैंने इनकी कम्पनी की जांच की, तो आरबीआई में इनकी कम्पनी पंजीकृत न...