शामली, जनवरी 3 -- शुक्रवार देर रात्रि त्रिवेणी ग्रुप के अपर दोआब शुगर मिल की टरबाईन अचानक फट जाने से एक बडा हादसा होने से बाल बाल बच गया। तेज आवाज के साथ कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई और मिल में कार्य कर रहे कर्मचारी भाग खडे हुए। हादसे के बाद सवेरे 10 बजे तक मिल का पेराई कार्य बाधित रहा। पिछले कुछ दिनों से अपर दोआब शुगर मिल की टराबाईन बार बार खराब हो रही है, जिसको लेकर मिल का पेराई कार्य भी बीच बीच में बाधित हो रहा है। गत शुक्रवार देर रात्रि भी शुगर मिल की टरबाईन अचानक चलते चलते बंद हो गई और तेज आवाज के साथ फट गई। टरबाईन के फटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा शहर मिल दहल गया और कर्मचारियों में भगदड मच गई। मिल के अंदर कार्य कर रहे कर्मचारी भी भाग खडे गए और बाहर आकर खडे हो गए। सूचना पाकर मिल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाकर देखा गया कि ...