शुगर मिल की गर्म राख से झुलसे किशोर की मौत, कोहराम
बिजनौर, जून 24 -- झालू रोड स्थित चक्कर चौराहे के पास शुगर मिल की गर्म राख से झुलसे पांच मासूम बच्चों में से 13 वर्षीय शाद की मंगलवार देर रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब डेढ़ महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे शाद के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की मौत से मोहल्ला लड़ापुरा और चाहशीरी में शोक की लहर दौड़ गई।
बच्चों का झुलसना एक मई को मोहल्ला लड़ापुरा और चाहशीरी के छह-सात बच्चे चक्कर चौराहे के पास स्थित झालू रोड पर एक बाग में खेलने और आम खाने गए थे। इसी दौरान वहां पड़ी शुगर मिल की गर्म राख की चपेट में आकर शाद (13) पुत्र दिलशाद, उज़ैद (12) पुत्र रशीद, रिहान (13) पुत्र इमरान, साहिल (12) पुत्र वसीम तथा बिलाल (12) पुत्र निसार गर्म राख की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे। घटना की सूचना प्रशासन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.