बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। बागपत शुगर का बॉयलर खराब होने के कारण सोमवार को दिनभर पेराई बंद रही। जिसके चलते मिल के अंदर और बाहर गन्ना लदे ट्रकों और किसानों के ट्रेक्टरों की लंबी कतार लगी रही। जिसके चलते किसान परेशान बने रहे। बागपत शुगर मिल का बॉयलर सोमवार की सुबह लिकेज हो गया, जिसके चलते मिल में गन्ने की पेराई बंद हो गई। मिल के कर्मचारियों ने बॉयलर को दुरूस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके चलते मिल के कर्मचारी भी परेशान बने रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर से दो इंजीनियरों की टीम को बुलाया। दोपहर बाद इंजीनियर मिल में पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने बॉयलर को दुरूस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन देररात तक भी बॉयलर दुरूस्त नहीं हो पाया। जिसके चलते मिल में अभी तक पेराई शुरू नहीं हो पाई है। मिल के अधिकारी ...