शामली, मार्च 5 -- जिले में मौसम की मार से गन्ना उत्पादन में आयी कमी का असर शुगर मिलों की पेराई पर भी पड़ा है। गत वर्ष पांच मार्च तक के गन्ना पेराई की तुलना की जाए तो जिले की तीनों शुगर मिलों में अब तक 20.22 लाख कुंतल गन्ना कम मिला है। इससे चीनी उत्पादन भी कम होगा। गन्ना उत्पादन कम होने से इस बार शुगर मिले भी पहले 15 से एक माह पहले ही बंद हो जायेगी। थानाभवन ने 20 मार्च और ऊन शुगर मिल ने 25 मार्च पेराई समाप्त की तिथि दी है जबकि शामली शुगर मिल दस अप्रैल में बंद होगी। इस बार गन्ने की फसल कमजोर रही है। मौसम अनुकुल न होने के कारण जिले में गन्ने का उत्पादक कम हुआ है। इसका सीधा असर शुगर मिलों पर पड़ा है। गन्ना कम होने के कारण ही इस बार शुगर मिलों के बी हैवी शीरे पर भी रोक लगी रही। जिले की तीनों शुगर मिलों ने बी हेवी शीरा नहीं बनाया। जिला गन्ना अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.