मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- खतौली। शुक्रवार को दिनांक त्रिवेणी शुगर चीनी मिल द्वारा चोटी बेधक कीट से प्रभावित गन्ना प्ररोह का अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल के अंदर कीट की सुंडी प्रवेश कर गई। जिस पौधे में चोटी बेधक रोग लग गया है, उसकों जमीन की सतह से काटकर नष्ट कराने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। चीनी मिल द्वारा भी इस अभियान में मजदूरों के द्वारा प्रभावित प्ररोह को कटवाया जा रहा है। काटे गए प्रभावित प्ररोह का भौतिक सत्यापन चीनी मिल के गन्ना विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रतिदिन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस अभियान में चीनी मिल उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार, महाप्रबधक दिनेश कुमार गर्ग एवं महाप्रबंधक कुलदीप राठी द्वारा कटावाए गये प्ररोह का भौतिक सत्यापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.