अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में शुगर व बीपी के मरीजों पर देसी डाइट मॉडल के प्रयोग का व्यापक असर दिख रहा है। मार्च महीने में करीब 200 मरीजों को इसका प्रयोग करने की सलाह दी गई। दवा के साथ इस मॉडल को अपनाने वाले 70 से 80 मरीजों पर इसका चमत्कारिक असर देखा गया। देसी डाइट मॉडल में मरीजों को मोटा अनाज खाने के लिए कहा जाता है। मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. वीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि मोटा अनाज का प्रयोग करने की सलाह देने के बाद भी सभी मरीज इसका पालन नहीं करते है। पिछले महीने जिन 200 मरीजों को इसकी सलाह दी गई। उसमें 50 से 60 मरीजों ने इसका बिलकुल भी पालन नहीं किया। 60 के लगभग मरीजों ने इसको शुरु किया। लेकिन परामर्शानुसार नियमित सेवन नहीं किया। जिन 70 से 80 मरीजों ने डाइट के दिए गये पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.