पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी राजू राठौर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर शुगर फैक्ट्री में आया था। शुगर फैक्ट्री के बाहर अज्ञात युवक ने उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...