बलिया, मार्च 11 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी शुगर (मधुमेह) जांच की मशीन बुधवार को खराब हो गई। इसके चलते अस्पताल पहुंचे रोगियों को बैरंग लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने निजी केंद्रों पर अपनी जांच करवाई। मशीन की मरम्मत के लिए अस्पताल प्रशासन ने लखनऊ से इंजीनियरों की टीम को बुलाया है। दावा है कि अगले दो-तीन दिनों में मशीन ठीक हो जायेगी।जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते है। इनमें बीस प्रतिशत यानि लगभग 500 से अधिक मरीजों को डाक्टर विभिन्न प्रकार की जांच कराने की सलाह देते है। पैथोलाजी के आंकड़ों की मानें तो तकरीबन 400 मरीजों की पर्ची पर फास्टिंग (खाना खाने से पूर्व) तथा खाना खाने के दो घंटे बाद पीपीबीएस (पोस्ट प्रेंडिल ब्लड शुगर) के साथ ही रैंडम ब्लड शुगर और एचबी एक-सी (तीन महीने का औसत)...