नई दिल्ली, जून 30 -- डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी आजकल काफी कॉमन होती जा रही है। ऐसे में कुछ लोगों का शुगर लेवल तो इतना ज्यादा बढ़ा हुआ रहता है कि नियमित दवाइयां लेने से भी कम नहीं होता। आयुर्वेद कंसल्टेंट डॉ सुगंधा शर्मा अपने एक ऐसे ही पेशेंट के बारे में बताती हैं, जिनकी उम्र 43 साल है। वो पिछले 13 सालों से शुगर की दवाई ले रहे हैं, लेकिन उसमें कोई भी फायदा नजर नहीं आ रहा। ये समस्या सिर्फ उन्हीं की नहीं है, बल्कि ऐसी कई डायबीटीज के मरीज हैं जो कई सालों से डेली दवा ले रहे हैं लेकिन उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ ही रहता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है, तो शायद आपको दवाई की नहीं बल्कि अपने लाइफस्टाइल में एक छोटा सा बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं डॉक्टर का क्या कहना है।शुगर कंट्रोल में मदद करेगी ये 1 चीज डॉ सुगंधा बताती हैं कि अगर दवाई लेन...