अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी केवल डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों तक सीमित नहीं रहेगी। घर-घर पहुंचने वाली विभागीय टीमें अब डायबिटीज, हाइपरटेंशन समेत अन्य गैर-संचारी रोगों की भी जानकारी जुटाएंगी। इसके तहत मरीजों से यह भी पूछा जाएगा कि उन्हें बीमारी कब से है, कौन सी दवा चल रही है और क्या वे नियमित रूप से उपचार ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (यूडीएसपी) पर मरीजों का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें नाम, उम्र, पता और बीमारी के साथ-साथ उपचार संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर यह जानकारी एकत्र जुटाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था का उद्देश्य आंकड़े जुटाने के साथ बीमा...