मेरठ, जून 17 -- भारतीय योग संस्थान दिल्ली की शाखा मवाना द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ बुधवार प्रातः पांच बजे उत्सव मंडप मवाना में किया गया। सर्वप्रथम मवाना शाखा के नए चयनित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया, जिसमें जिला प्रधान चौ. राजवीर सिंह, जिला मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह, जिला संगठन मंत्री शिप्रा गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा, रोहताश भगत, क्षेत्रीय मंत्री दीपक बजाज व राजेन्द्र शर्मा रहे। जिले के तीनों पदाधिकारियों ने मां भारती, संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल व मवाना के योग गुरु व भारतीय योग संस्थान के स्तंभ मा. रणवीर सिंह चौहान के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित करके शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- वात रोग निवारण शिविर का हुआ समापन, योग अपनाने का दिया संदेश यह शिविर मध...