आगरा, जून 10 -- रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रैशर और घुटने के दर्द से पीड़ित हैं। अफसोस कि उन्हें पता ही नहीं था। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा के डाक्टरों ने यहां शिविर लगाकर बुजुर्गों का परीक्षण किया। बीमारों को एक महीने की दवाइयां भी दी गईं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सर्जन्स वीक के तहत रामलाल वृद्धाश्रम में शिविर लगाया गया। यहां 300 बुजुर्गों की जांच करके परामर्श दिया गया। तमाम बुजुर्ग हायपरटेंशन, शुगर व घुटने के दर्द से पीड़ित पाए गए। इन्हें परामर्श और दवाइयां बांटी गईं। पूर्व अध्यक्ष डॉ.सुनील शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों में तीन मुख्य समस्याएं मिलीं। उन्हें दवाएं देने के साथ जीवनशैली में बदलाव करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए जरूरी बातें बताई गईं। डॉक्टरों न...