उन्नाव, मई 23 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नगर पालिका गंगाघाट कार्यालय में शुक्रवार से जनगणना का कार्य शुरू हो गया। इस दौरान सभी प्रगणक कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अधिकारी ने बस्ते वितरित कर उन्हें रवाना किया। अब यह गणना कार्य लगातार 20 जून तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकानों में नंबर डालेंगे।नगर पालिका ने इस अभियान के लिए 222 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई है। वहीं 33 सुपरवाइजर की टीम में छह सदस्य कार्यरत हैं। पूरे 28 वार्डों में एक साथ यह कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रगणक अपने-अपने वार्डों में प्रत्येक मकान की गणना करते हुए वहां नंबर डालेंगे। इससे पहले सात मई से 21 मई तक स्वगणना का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- 5120 कर्मियों को कमान, मकानों की गणना शुरू ईओ मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। उन्...