शुक्लागंज में मकान गणना का पहला चरण संपन्न
उन्नाव, जून 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा शुक्लागंज क्षेत्र में चल रही मकान गणना के पहले चरण का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। सभी 222 प्रगणकों ने सुपरवाइजरों की देखरेख में अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट देर शाम तक नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दी। अब सोमवार से मकानों के नक्शे की फीडिंग का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके बाद अगले वर्ष फरवरी माह में जनसंख्या गणना का दूसरा चरण आयोजित होगा।गौरतलब है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी 28 वार्डों में 22 मई से यह अभियान शुरू किया गया था। इसके लिए 222 प्रगणकों एवं 37 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई थी। प्रगणकों ने घर-घर जाकर भवनों की गणना की और प्रत्येक भवन पर निर्धारित नंबर अंकित किए। शुक्रवार तक 173 प्रगणकों ने अपना डाटा जमा कर दिया था, जबकि शेष ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। पालिका क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.