कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। केडीए ने लंबे समय बाद शुक्लागंज में प्रवर्तन की कार्रवाई की है। वहां कपड़े के एक शो रूम की बिल्डिंग ही सील कर डाली जिसका निर्माण चोरी से किया जा रहा था। वहीं दर्शनपुरवा में एक बिल्डिंग सील गई और मंधना इलाके के बैकुंठपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही टाउनशिप का परिसर ही सील कर दिया। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर दर्शनपुरवा में ओएसडी सत शुक्ला ने जोन टू-बी की प्रवर्तन टीम के साथ भूखंड संख्या 415 पर बनाई जा रही इमारत सील कर दी। यह निर्माण मुकेश गुप्ता द्वारा किया जा रहा था। इस क्षेत्र में और भी अवैध निर्माण चिह्नित किए गए। वहीं जोन एक-बी में ओएसडी रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में राजधानी मार्ग पर शुक्लागंज में कपड़े का शो रूम सील किया। लगभग 200 वर्ग मीटर में इसका निर्माण अंकित मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.