नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, धन, संपत्ति, यश, वैभव, प्रेम, दांपत्य सुख आदि का कारक माना गया है। यदि कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत नहीं है, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जातक शुक्र दोष के प्रभाव को कम करने के लिए रत्न धारण करते हैं। ज्योतिष में कई ऐसे रत्न का जिक्र मिलता है, जिन्हें धारण करने से हर तरह की समस्याओं का अंत हो जाता है। रत्न शास्त्र के मुताबिक हर रत्न का किसी ना किसी ग्रह से संबंध होता है। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न शुभ होता है? हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष या रत्न विशेषज्ञ से परामर्श करना अनिवार्य है।2 रत्न हैं शुभ ज्योतिष...