नई दिल्ली, मई 26 -- Rashifal Mars Transit, Mangal Gochar 2026 : मंगल ग्रहों के सेनापति हैं। मंगल ग्रह का चाल परिवर्तन मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। इस समय मेष राशि में मंगल बैठे हुए हैं और अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही मंगल ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 मई 2026 के दिन मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सुबह में 06 बजकर 34 मिनट पर भरणी नक्षत्र में मंगल ग्रह एंटर करेंगे। भरणी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है। शुक्र के नक्षत्र में 16 जून की सुबह तक मंगल विराजने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिनों की श...