नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Shukra Uday Horoscope: एक फरवरी से शुक्र ग्रह का उदय हो रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्र के उदय से पहले के मुकाबले अब लोगों को ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। इस बदलाव के साथ रुके हुए मांगलिक कार्य भी दोबारा शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शुक्र का यह परिवर्तन जनमानस के लिए सुखद रहेगा। इससे शुभ समय की शुरुआत होगी। दांपत्य जीवन के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो गए थे, जिसके कारण मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। अब शुक्र के उदय के साथ ही फिर से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। इसका असर आम लोगों के जीवन पर भी सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। आइए जानते...