नई दिल्ली, मई 22 -- आज वृषभ राशि में बुध के उदय होने से कुल 6 राशियों की किस्मत चमक सकती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 22 मई को बुध ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में उदय हो रहे हैं। बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन, बिजनेस और धन का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र और बुध के बीच अच्छा संबंध होने की वजह से वृषभ राशि में बुध के उदय को काफी शुभ माना जा रहा है। मान्यता ही है कि इस युति से करियर और बिजनेस में अच्छे मौके मिलते हैं। खास बात ये है कि वृषभ राशि में पहले से सूर्य भी विराजमान हैं और इसी महासंयोग से बुधादित्य योग बनता है। आज इस शुभ योग का लाभ वृषभ, कुंभ और कन्या समेत कुल 6 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के जातकों को नौकरी, बिजनेस और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकता है।बुधादित्य योग का असर ज्योतिष शास्त्र की मान्यत...