नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, धन, भौतिक सुख, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र का संबंध मंगल से माना जाता है। शुक्र और मंगल का यह संबंध कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। शुक्र चित्रा नक्षत्र में 11 सितंबर 2026 तक रहेंगे। ऐसे में करीब 18 दिनों तक इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, वहीं कारोबारियों के लिए नई डील या लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। यह भ...