नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Venus Transit 2026 Shukra Gochar Mithun Rashi me, शुक्र का गोचर मिथुन राशिफल : समृद्धि के कारक शुक्र की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। शुक्र के गोचर करने से सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय शुक्र मंगल की राशि मेष में विराजमान हैं। जल्द ही शुक्र का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होने जा रहा है। शुक्र के इस राशि गोचर से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को मिथुन राशि में सुबह के समय 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में बुध की मिथुन राशि में शुक्र 8 जून की शाम तक रहने वाले हैं। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र के गोचर करने से कुछ राशियों का समय बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-शुक्र का गोचर देगा प्...