नई दिल्ली, जून 6 -- ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर ग्रह अपने साथ कुछ न कुछ बदलाव लेकर आता है। 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कर्क राशि में पहले से गुरु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में काफी शुभ माना जाता है। शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, धन और आकर्षण का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य और समृद्धि के प्रतीक हैं। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुक्र 8 जून से 4 जुलाई 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।मेष राशि वालों को मिल सकती है बड़ी राहत मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर घरे...