प्रयागराज, जनवरी 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेला में भीड़ की संभावना को देखते हुए रेल प्रशासन ने शुक्रवार से रविवार तक प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, प्रमुख स्नान पर्व की तिथि से एक दिन पूर्व और एक दिन बाद तक स्टेशन पर यात्री आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक स्टेशनों और ट्रेनों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...