चतरा, फरवरी 6 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटरमीडिएड के परीक्षा के चौथे दिन मैट्रिक में उर्दू, बांग्ला और उड़िया विषय एवं इंटरमीडिएड में अर्थशास्त्र और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा लिया गया। जिले में मैट्रिक के उर्दू बांग्ला और उड़िया विषय की परीक्षा में 1,463 छात्र-छात्राओ में से परीक्षा में 1,457 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएड के अर्थशास्त्र और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा में 4,462 छात्र-छात्रों में से 4,439 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर 38 एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 28 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें जिला मुख्यालय में छ: परीक्षा केंद्र हैं। जिसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी प...