रुडकी, अप्रैल 1 -- देहरादून में छात्र दिव्यांशु जटराणा मर्डर मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) कार्यकर्ता शुक्रवार को देहरादून कूच करेंगे। भाकियू किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत उत्तराखंड में पहुंचेंगे। भगवानपुर में टोल प्लाजा के निकट प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर देहरादून पहुंच कर छात्र दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...