नई दिल्ली, जून 26 -- हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार की शाम कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है। अगर आप भी घर में खुशहाली चाहते हैं, तो शुक्रवार को इन जगहों पर घी या तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं।मुख्य द्वार पर दीपक शुक्रवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का स्वागत होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। मान्यता है कि शुक्रवार को मेन गेट पर दीपक जलाने से दरिद्रता और आर्थिक तंगी दूर होती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समृद्धि बढ़ती है। मुख्य द्वार पर जलता दीप...