नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- हर साल मार्गशीर्ष महीने के दौरान कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। यह एकादशी बेहद ही शुभ मानी जाती है। उत्पन्ना एकादशी के दिन पूरे विधि विधान से पूजा करने और व्रत रखने से मन मांगी इच्छा पूरी हो सकती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल शुक्रवार के दिन उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी। उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी का सबसे आसान उपाय-शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगी समृद्धि श्री विष्णु चालीसा दोहा विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय । कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥ विष्णु चालीसा नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी । प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥ सुन्दर रूप मन...