लातेहार, जून 20 -- चंदवा प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा कमेटी की बैठक शुक्रबाजार स्थित मदरसा प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर मो. इरफान अहमद ने की। बैठक में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया निर्माण, जुलूस की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर्रम कमेटी का गठन किया, जिसमें मो. शाहिद को सदर, मो. वासिद को सेक्रेटरी तथा मो. फैयाज को खजांची चुना गया। इसके अलावा कमेटी में मो. कैफ, इमरान टेलर, शफीक मियां, मोख्तार आलम, मो. कासिद एवं मो. इमरान अंसारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर कटोरिया थाना में शांति समिति की बैठक न...