मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मोरना। शुकतीर्थ में स्थित जाट धर्मशाला तथा समाज सुधार सभा जाट धर्मशाला शुक्रताल की प्रबंध समिति अध्यक्ष पद के लिये चुनाव प्रकिर्या आरम्भ हो गयी।बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है।बुधवार को अध्यक्ष पद के लिये दो सदस्यों ने नामांकन फार्म की खरीद की है। चुनाव अधिकारी शेखर सिंह प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलिज ककरौली ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिये बुधवार को दो सदस्यों अथवा प्रत्याशियों चौधरी कल्याण सिंह निवासी गांव मंदौड़,चौधरी धीरसिंह निवासी गांव बेहड़ा थ्रू ने फार्म की खरीद की है।गुरुवार को नामांकन किया जायेगा यदि आवश्यक हुआ तो आगामी 18 अप्रैल को चुनाव होगा।प्रबंधन समिति में 53 सदस्य हैं।बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष पद के लिये होने वाले चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 सद...