भभुआ, फरवरी 13 -- भगवानपुर। प्रखंड में महाशिवरात्रि पर्व पर शुकुल मड़ैया पहाड़ी और भभुआ-भगवानपुर के पढ़ौती में मेला लगेगा। एक हजार ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आने-जाने वाले श्रद्धालु मेला में चाट, पकौड़ी, जलेबी, मिठाई खाएंगे तथा आनंद लेंगे। श्यामा दूबे ने बताया कि यह मेला प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर लगता है। पढ़ौती के मेला में दंगल प्रतियोगिता होती है। जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्ट चैनपुर। प्रखंड के पहाड़ी इलाकों के किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई फसल को नीलगाय, सांभर, हिरण जैसे जंगली जानवर खाकर व रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। हालांकि बहुत कम ही किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति के लिए वन विभाग में आवेदन दिया जाता है। किसान गणेश सिंह ने बताया कि पहले चना, अरहर, सब्जी की...