गौरीगंज, फरवरी 13 -- शुकुल बाजार। बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही में स्थानीय विधायक व प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी ने अपनी विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने बजट सत्र के दौरान स्पीकर के समक्ष जगदीशपुर को तहसील के साथ नगर पंचायत व बाजार शुकुल कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही कृषि कल्याण केंद्र बनाने की मांग फिर से दोहराई। वहीं शुकुल बाजार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोमती नदी के तट पर बसे मकदूमपुर कला के पास नदी में पक्का पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पुल बनने से ग्रामीणों के साथ अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने मकदूमपुर कला में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.