शुकरुल्लापुर-अमलैया आशानंद मार्ग पर तीन किमी सफर, 300 गड्ढे
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- शमसाबाद, संवाददाता। शुकरुल्लापुर से अमलैया आशानंद तक जाने वाली तीन किलोमीटर से लंबी डामर रोड अब गड्ढों में तब्दील हो गयी है। यह सड़क आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। इसके साथ ही दिल्ली फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग को जोड़ने का काम भी करती है। शुकरुल्लापुर अमलैया आशानंद के बीच मिल्क मौज मुल्ला, नगला कलार, मिल्क सुल्तान आदि गांव पड़ते हैं। इससे करीब 15 हजार की आवादी ताल्लुक रखती है। इसके बाद भी इस सड़क की दुर्दशा पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। कदम कदम पर गड्ढे मुसीबत बने हैं। ग्रामीणों की माने तो डामर सड़क का निर्माण कुछ ज्यादा दिन पहले नहीं हुआ था। यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। जगह जगह एक एक फुट गहरे गड्ढे हो गये हैं। बरसात में इसमें पानी भर जाता है और निकलना जान जोखिम मे डालने से कम नही होता है। बाइक सवार लोग गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.