मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मोरना। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा की तथा श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया। उन्होंने वीतराग स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन कर शिक्षा ऋषि का भावपूर्ण स्मरण किया। राठी ने सपत्निक पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह में गहरी आत्मीयता थी। चौधरी साहब गांव, गरीब, किसान की तरक्की को समर्पित थे। ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, पूर्व डीजीसी सिविल प्रदीप कुमार, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...